Page Loader
कैरावेल ग्रुप के संस्थापक हरिंदरपाल बंगा की कितनी है संपत्ति?
हरिंदरपाल बंगा का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था

कैरावेल ग्रुप के संस्थापक हरिंदरपाल बंगा की कितनी है संपत्ति?

Aug 28, 2023
06:14 pm

क्या है खबर?

कैरावेल ग्रुप के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हरिंदरपाल बंगा देश के सबसे सफल व्यवसायियों में से एक हैं। उनका जन्म 10 अगस्त, 1950 पंजाब के अमृतसर में हुआ था, लेकिन वह पले-बढ़े चंडीगढ़ में। उनकी स्कूली शिक्षा भारत की सबसे पुरानी समुद्री अकादमी ट्रेनिंग शिप डफरिन में हुई। उन्होंने 1976 में मास्टर मेरिनर सर्टिफिकेशन हासिल किया और 27 साल की उम्र तक वह व्यापारिक जहाजों की कमान संभाल रहे थे।

करियर

हरिंदरपाल बंगा का करियर

इसके कुछ समय बाद उन्होंने मर्चेंट नेवी अधिकारी की नौकरी छोड़ने का फैसला किया और 1989 में फर्म की नई शिपिंग डिवीजन का नेतृत्व करने के लिए एशिया की सबसे बड़े कमोडिटी कंपनी नोबल में शामिल हो गए। नोबल ग्रुप के साथ 21 साल के कार्यकाल में बंगा ने बड़ी मात्रा में संपत्ति बनाई और इसके उपाध्यक्ष बन गए, लेकिन 2012 में उन्होंने आराम करने का फैसला किया और नोबल ग्रुप से इस्तीफा दे दिया।

संपत्ति

हरिंदरपाल बंगा की संपत्ति

बंगा के बेटों (गुनीत और अंगद) ने उन पर काम करते रहने के लिए दबाव डाला और वादा किया कि वे इसमें शामिल होंगे। इसके बाद 2013 में उन्होंने कैरावेल ग्रुप की स्थापना की, जिसमें उनके दोनों बेटे गुनीत और अंगद प्रमुख नेतृत्व भूमिका निभाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगा की अनुमानित कुल संपत्ति 22,000 करोड़ रुपये से अधिक है। बता दें, भारतीय अरबपति फाल्गुनी नायर की फैशन दिग्गज नायका में भी बंगा की हिस्सेदारी है।