Page Loader
नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर बैंककर्मी से बनी एक सफल व्यवसायी, जानिए उनकी कुल संपत्ति
फाल्गुनी नायर ने 2012 में नायका की स्थापना की थी

नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर बैंककर्मी से बनी एक सफल व्यवसायी, जानिए उनकी कुल संपत्ति

Mar 08, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर आज भारत की सबसे सफल व्यवसायियों में से एक हैं। फाल्गुनी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी, 1963 को हुआ था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और IIM-अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक के साथ करीब 18 साल तक काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने नायका की स्थापना की।

संपत्ति

फाल्गुनी नायर की संपत्ति

नायका भारत में एक जानी-मानी ब्यूटी ब्रांड है। आज देशभर में इसके 35 से अधिक स्टोर मौजूद हैं, जहां इसके 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन प्रो़डक्ट्स मिलते हैं। ब्यूटी स्टार्टअप के शेयरों में बीते कुछ सालों में तेजी दर्ज हुई, जिसके कारण आज फाल्गुनी की कुल संपत्ति 229 अरब रुपये से अधिक है। बता दें कि फाल्गुनी भारत और एशिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में भी शामिल हैं।