कैपजेमिनी ने करीब 300 अरब रुपये में खरीदी WNS
कैपजेमिनी ने 3.3 अरब डॉलर (करीब 300 अरब रुपये) में बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन कंपनी WNS को खरीद लिया है।
यह सौदा अक्टूबर, 2025 में हुआ था और अब दोनों कंपनियों को एक करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। यह साझेदारी BPM सेक्टर में बड़ा बदलाव लाएगी।
कैपजेमिनी की टेक्नोलॉजी की ताकत और WNS की इंडस्ट्री की गहरी समझ को साथ मिलाकर दुनियाभर के ग्राहकों के लिए और भी ज्यादा बेहतरीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित समाधान लाने की तैयारी में हैं।
BPM में AI की नई ट्रेनिंग की जरूरत
BPM उद्योग अब सिर्फ काम बढ़ाने तक ही सीमित नहीं रह गई है। यह कंपनियों को नए डिजिटल मॉडल अपनाने और उनसे आगे रहने के लिए तैयार कर रही है।
खासकर भारत में डाटा वैज्ञानिकों और AI विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऑटोमेशन से जहां नए अवसर पैदा हो रहे हैं, वहीं इसके लिए लोगों को नए कौशल सीखने की भी जरूरत है।
WNS के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) केशव मुरुगेश का कहना है कि इन बदलावों के बीच भरोसा बनाए रखना और कर्मचारियों का पूरा साथ देना बहुत जरूरी होगा, तभी AI तकनीक बड़े पैमाने पर अपना कमाल दिखा पाएगी।