कैलिबर माइनिंग के शेयर लिस्टिंग के बाद 47 फीसदी ऊपर चढ़े
कैलिबर माइनिंग के शेयर बाजार में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कंपनी के शेयर लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में अपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) कीमत से 47 फीसदी ऊपर जा चुके हैं।
सोमवार को शेयर 624.40 रुपये तक पहुंच गए, जिससे निवेशकों का उत्साह साफ झलक रहा था। दरअसल, निवेशकों ने IPO को हाथों-हाथ लिया था, यही वजह थी कि यह 146.64 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था।
पूंजीकरण हुआ 3,800 करोड़ रुपये से ज्यादा
पिछले शुक्रवार को BSE पर इसके शेयर 504 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयरों में 18.86 फीसदी की शानदार तेजी दर्ज की गई थी।
कैलिबर माइनिंग महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में कोयला खनन से जुडी सेवायें उपलब्ध कराती है। खास बात यह है कि कंपनी के पास अपनी कोई खदान नहीं है, बल्कि वह सिर्फ खनन सेवायें मुहैया कराती है। कंपनी के शेयर सिर्फ 2 ट्रेडिंग सत्रों में ही 350 करोड़ रुपये से ज्यादा उछल गए हैं और अब कंपनी की बाजार पूंजीकरण 3,807.16 करोड़ रुपये हो गया है।