LOADING...
बजट 2026: सरकार विमान के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट, जानिए क्या होगा फायदा
विमान निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बजट में पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी है

बजट 2026: सरकार विमान के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी में दी छूट, जानिए क्या होगा फायदा

Feb 01, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

विमानन और एयरोस्पेस क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में बड़ा कदम उठाया है। बजट में विमान विनिर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख घटकों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में छूट देने का प्रस्ताव किया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से विमान निर्माण की लागत घटेगी और आयात पर निर्भरता कम होने के साथ वैश्विक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में तेजी आएगी।

फायदा 

सरकार की घोषणा से क्या होगा फायदा?

अब तक विमान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई अहम कंपोनेंट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी लगती थी, जिससे आयात लागत बढ़ जाती थी। बजट 2026 में प्रस्ताव रखा गया है कि चुनिंदा विमान कंपोनेंट्स पर BCD में छूट दी जाएगी। इस प्रस्ताव से विमान निर्माण की कुल लागत कम हो सकती है। साथ ही घरेलू और विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा भारत में विमान बनाने और पार्ट निर्माण को मजबूती मिलेगी।

रक्षा क्षेत्र 

रक्षा क्षेत्र के विमानों का रखरखाव होगा सस्ता 

रक्षा क्षेत्र के लिए इसी तरह के उपाय के रूप में रक्षा यूनिट्स द्वारा रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल के साथ-साथ अन्य परिचालन आवश्यकताओं में उपयोग किए जाने वाले विमान के पुर्जों के निर्माण के लिए आयातित कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी में छूट का प्रस्ताव रखा। विमानन उद्योग के जानकारों का कहना है कि ये प्रस्ताव लंबे समय से लंबित मांग थी। कस्टम ड्यूटी में छूट से भारत में एयरक्राफ्ट निर्माण को नई उड़ान मिल सकती है।

Advertisement