LOADING...
बजट 2026: कैंसर और शुगर की दवाएं होंगी सस्ती, जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या मिला
कैंसर की 17 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई

बजट 2026: कैंसर और शुगर की दवाएं होंगी सस्ती, जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या मिला

लेखन गजेंद्र
Feb 01, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की हैं। साथ ही, कैंसर और शुगर की दवाओं के सस्ती होने की संभावना जताई है। वित्त मंत्री ने कैंसर की 17 दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं से सीमा शुल्क हटा दिया है, जिससे वे सस्ती हो जाएंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र के तहत बायो फार्मा क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है।

बजट

क्या है बायो फार्मा क्षेत्र में निवेश कारण?

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बायो फार्मा शक्ति यानी ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के जरिए स्वास्थ्स सेवा के लिए रणनीति है। उन्होंने कहा कि भारत में गैर-संक्रामक बीमाररयों, जैसे शुगर, कैंसर और ऑटो इम्यून डिसऑर्डर का खतरा बढ़ रहा है, जिनके लिए किफायती लागत पर दवाएं जरूरी हैं। ऐसे में भारत को एक वैश्विक बायो फार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

फायदा

इससे क्या होगा फायदा?

वित्त मंत्री ने बताया कि इस निवेश से जैविक और उससे जुड़ी आवश्यक चीजों के लिए घरेलू उत्पादन का माहौल बनेगा। उन्होंने बताया कि इस काम में 3 नए राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPER) बनेंगे। साथ ही, 7 मौजूदा संस्थानों को बायो फार्मा-केंद्रित नेटवर्क में विकसित किया जाएगा। इस पहले से 1,000 से अधिक मान्यता-प्राप्त इंडिया क्लीनिकल ट्रायल साइटों का नेटवर्क तैयार होगा।

Advertisement

शुरूआत

सरकारी और निजी क्षेत्र में नए AHP संस्थान बनेंगे

बजट में घोषणा की गई कि डॉक्टरों के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवा में मदद करने वाले स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों (AHP) के लिए मौजूदा संस्थानों का विकास होगा और नए AHP संस्थानों की स्थापना सरकारी और निजी क्षेत्र में होगी। इसके तहत आप्टोमेट्री (आंख विशेषज्ञ), रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, ओटी टेक्नोिलॉजी, ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी, अप्लाइड साइकोलॉजी और व्यवहार संंबंधी स्वास्थ्य सहित 10 चयनित विषयों क्षेत्रों को इसमें शामिल किया जाएगा। आगे 5 साल में देश में 100,000 नए AHP जोड़े जाएंगे।

Advertisement