रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को भी ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा शेयर बाजार
बिज़नेस
इस रक्षाबंधन शुक्रवार (28 अगस्त) को शेयर बाजार खुला रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (B SE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों बाजार ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे।
इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राइ पार्टी रेपो में सामान्य शुक्रवार की तरह ही काम होगा। इस बार रक्षाबंधन पर बाजारों में कोई अवकाश नहीं रहेगा।
इन 6 दिनों में रहेगा अवकाश
कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सामान्य कामकाज जारी रहेगा। 2026 में बाजारों के लिए 6 और आधिकारिक छुट्टियां तय की गई हैं।
इनमें पहली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की होगी और साल का आखिरी अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पड़ेगा। इसलिए, अगर, आप अपना ट्रेडिंग कैलेंडर बना रहे हैं तो इन तारीखों का ध्यान जरूर रखें।