BSE ने रियल एस्टेट में निवेश करने वालों के लिए लॉन्च किया REITs इंडेक्स
बिज़नेस
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) इंडेक्स सर्विसेज ने BSE लिस्टेड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) इंडेक्स लॉन्च किया है। यह इंडेक्स भारत में REITs के प्रदर्शन पर नजर रखने का एक नया और आसान तरीका है।
यह इंडेक्स 7 अगस्त को जारी किया गया था। इसमें 6 REITs शामिल हैं और इसे साल में 2 बार अपडेट किया जाता है। इससे रियल एस्टेट में निवेश की चाह रखने वालों को एक ही जगह पर सारी जानकारी मिल जाती है।
इंडेक्स ने दिया 18.54 फीसदी ज्यादा रिटर्न
इस इंडेक्स में एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। इसके बाद ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट का नंबर आता है।
खास बात यह है कि इस इंडेक्स ने पिछले एक साल में 18.54 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। इससे साफ पता चलता है कि REITs के जरिए निवेशक सीधे संपत्ति खरीदे बिना भी रियल एस्टेट में अपनी भागीदारी कर सकते हैं।