मध्य-पूर्व में तनाव कम होने से बाजार को राहत, कच्चा तेज 5.3 फीसदी लुढ़का
वैश्विक बाजार में सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 5.3 फीसदी गिरकर 91.68 डॉलर (करीब 8,700 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया।
दरअसल, अमेरिका ने लगातार दूसरी रात हवाई हमले रोक दिए थे। इसके बाद ईरान ने भी अलग से हमला बंद करने का ऐलान किया, ताकि बातचीत का रास्ता खुल सके।
हूती हमलों के बाद सऊदी अरब की जवाबी कार्रवाई
संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा है। यह रास्ता दुनिया के तेल व्यापार के लिए बहुत अहम है।
बीते सप्ताहांत ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में सऊदी अरब ने भी जवाबी कार्रवाई की।
हालांकि, हवाई हमले रुक गए हैं, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सैन्य विकल्प अब भी खुले हैं क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहते हैं।
चीनी फैशन कंपनी को हुआ नुकसान
चीनी फैशन कंपनी शीन को वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 9.9 करोड़ डॉलर (करीब 950 करोड़ रुपये) का घाटा हुआ है।
कंपनी को यह नुकसान अमेरिका में छोटे आयात पर मिलने वाली शुल्क छूट खत्म होने और यूरोपीय संघ (EU) में नए शुल्क लगने की वजह से हुआ।
साथ ही, शीन की बिक्री भी कम हो गई है। इन बदलावों से निपटने के लिए अब शीन कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है।