ब्राजील ने हाल ही में मेटा पर 13 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह पिछले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कथित तौर पर उसके एल्गोरिदम में गड़बड़ी करने के आरोप में लगाया गया है।
राष्ट्रपति लूला का कहना है कि 25 अक्टूबर को हुए दूसरे दौर के चुनाव से पहले मेटा ने उनके प्रतिद्वंद्वी फ्लेवियो बोल्सोनारो को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया था।
कोर्ट ने इसको लेकर क्या कहा?
कोर्ट ने साफ कहा कि मेटा ने उनके निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया और यह भी ठीक से नहीं समझाया कि आखिर हुआ क्या था।
मेटा ने भले ही यह कहा कि उसका इरादा किसी भी तरह की दखलंदाजी करने का नहीं था, लेकिन उसने इस बात को माना कि राष्ट्रपति लूला के कुछ विज्ञापन तकनीकी गड़बड़ी के कारण ब्लॉक हो गए थे, न कि जानबूझकर।