RBI के ब्याज दर को लेकर बड़े फैसले से पहले बॉन्ड बाजार में स्थिरता
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 5 जून को अपनी नई मौद्रिक नीति की घोषणा करने वाला है और इस बार सभी की निगाहें इसके फैसले पर टिकी हैं।
फिलहाल बॉन्ड बाजार में स्थिरता देखी जा रही है। पिछले सात हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट के बाद बॉन्ड यील्ड्स अब स्थिर बनी हुई हैं।
RBI की ब्याज दर बढ़ोतरी पर अलग-अलग राय
अधिकतर अर्थशास्त्री मानते हैं कि RBI ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा, लेकिन कुछ का अनुमान है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर होते रुपये के चलते इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
फरवरी से लेकर अब तक मध्य पूर्व में आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के कारण ब्रेंट क्रूड के दाम 30 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ गए हैं। इससे महंगाई का खतरा बढ़ गया है और इसी वजह से RBI पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव भी बन सकता है।
बैंक मार्च, 2027 के अनुमानों को करेगा अपडेट
ब्याज दरों पर फैसले के साथ-साथ सबकी निगाहें RBI द्वारा जारी होने वाले महंगाई और आर्थिक विकास के नए अनुमानों पर भी टिकी हैं। ऐसी उम्मीद है कि RBI मार्च, 2027 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए महंगाई और विकास दर के अपने अनुमानों को अपडेट करेगा। इन अनुमानों में कोई भी बदलाव अर्थव्यवस्था की आगे की दिशा तय कर सकता है।