बैंक ऑफ जापान ने AI का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर दी चेतावनी
जापान की अर्थव्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आ रहे बड़े बदलावों पर बैंक ऑफ जापान (BOJ) खास तौर पर नजर रख रहा है। डिप्टी गवर्नर शिंची उएचिदा का कहना है कि हालिया AI की वजह से मांग काफी बढ़ी है और संपत्ति के दाम भी ऊपर गए हैं। उन्होंने इसे मांग का एक बड़ा सकारात्मक झटका बताया, जिससे अर्थव्यवस्था और कीमतों पर ऊपर की ओर दबाव बढ़ रहा है, लेकिन साथ ही यह चेतावनी दी कि अगर, मुनाफे को लेकर ये बड़ी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं तो बाजारों को भारी झटका लग सकता है।
महंगाई रोकने के लिए बढ़ाई ब्याज दरें
BOJ मानता है कि AI का जापान की प्राकृतिक ब्याज दर पर क्या असर होगा? यह मापना काफी मुश्किल है। AI की वजह से बढ़ी मांग महंगाई को BOJ के 2 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर धकेल सकती है, इसलिए केंद्रीय बैंक ने इस साल ब्याज दरों को 2 बार बढ़ाया है। इसके अलावा, जापान मध्य पूर्व के तेल पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है। ईरान युद्ध के कारण पैदा हुआ ऊर्जा संकट और कमजोर येन, जिससे आयात की लागत बढ़ रही है, BOJ पर स्थिरता बनाए रखने का और भी दबाव डाल रहे हैं।