रिकॉर्ड सदस्यता के बावजूद BMA करेगी 200 कर्मचारियों की छंटनी
ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (BMA) इंग्लैंड में 200 नौकरियां कम करने जा रहा है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब उसकी सदस्यता 2 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
इसकी वजह है पैसों की तंगी को बताया जा रहा है। BMA को अपने खर्च चलाने के लिए सालों से ब्रिटिश मेडिकल जर्नल से बड़ी आर्थिक मदद मिल रही थी।
GMB यूनियन ने लगाया HR नियमों के उल्लंघन का आरोप
नौकरियां घटाने का यह कदम कनिष्ठ चिकित्सकों की लंबी हड़ताल के बाद वेतन वृद्धि मिलने के ठीक बाद उठाया गया है।
स्टाफ के कई सदस्यों को यह फैसला बेहद नागवार गुजरा है। उनका मानना है कि यह अन्याय है। GMB यूनियन ने आरोप लगाया है कि इस पूरी प्रक्रिया में HR नियमों का उल्लंघन किया गया है और कर्मचारियों की चिंताओं को अनसुना कर दिया गया है।
खास बात यह भी है कि 91 प्रतिशत कर्मचारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है।
BMA ने सफाई दी है कि ज्यादातर छंटनी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने वालों की होगी, लेकिन इसके बावजूद तनाव का माहौल बना हुआ है।