ब्लैक रॉक के आईबिट को बड़ा झटका, करीब 8,000 अरब रुपये की निकासी
बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) के लिए यह सप्ताह काफी मुश्किल भरा रहा क्योंकि क्रिप्टो बाजार में लगातार गिरावट जारी रही। इसी वजह से निवेशकों ने इससे 1.3 अरब डॉलर (करीब 120 अरब रुपये) से ज्यादा निकाल लिए हैं।
इस बार, लोग गिरावट पर खरीदारी के बजाय पीछे हटते नजर आ रहे हैं। अकेले ब्लैक रॉक के आईबिट (IBIT) से ही 86 करोड़ डॉलर (करीब 8,000 अरब रुपये) की निकासी हुई है और यह लगातार 7वें सप्ताह भी निकासी झेल रहा है। आईबिट को 2024 में लॉन्च किया गया था।
औसत ETF निवेशकों को 40 फीसदी का घाटा
ग्लासनोड के विश्लेषकों ने इसे ETF के लॉन्च होने के बाद से पूंजी की निकासी का सबसे लंबा दौर बताया है। पिछले साल अक्टूबर में 4,000 अरब डॉलर (करीब 3.7 लाख अरब रुपये) से 2,000 अरब डॉलर (करीब 1.8 लाख अरब रुपये) तक की भारी गिरावट के बाद से पूरा क्रिप्टो बाजार अभी तक उबरने के लिए जूझ रहा है।
माइकल सेलर की स्ट्रेटेजी ने जब अपने 32 बिटकॉइन बेचे तो इस गिरावट ने और जोर पकड़ लिया था। एक तरफ, जहां औसत ETF निवेशक को 40 फीसदी का नुकसान झेलना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर, कई निवेशक अभी भी क्रिप्टो की लंबी अवधि की क्षमता पर भरोसा बनाए हुए हैं।