पिछले सप्ताह ब्लैकरॉक के आईशेयर्स MSCI इंडिया एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेशकों ने 31.6 करोड़ डॉलर (करीब 3,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा का निवेश किया।
जून, 2025 के बाद यह एक सप्ताह में आया सबसे बड़ा निवेश है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केंद्रित बाजारों में अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारत के बेहतर होते कमाई के अनुमान लोगों का ध्यान खिंच रहे हैं।
वैश्विक निवेशक अब सुरक्षित निवेश के विकल्प तलाश रहे हैं और फिलहाल भारतीय शेयर बाजार उनकी पहली पसंद बनते दिख रहे हैं।
भारतीय शेयरों में 11 फीसदी की तेजी
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद नए नियामकी मुद्दों की चिंता से ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे तकनीक केंद्रित बाजारों से पैसा बाहर निकल रहा है।
ऐसे माहौल में भारत एक अलग चमक रहा है। इस महीने भारतीय शेयरों में 11 फीसदी की जोरदार तेजी देखी गई है, जो दूसरे उभरते बाजारों से कहीं ज्यादा है।
सेमीकंडक्टर जैसे जोखिम भरे तकनीकी सेक्टर्स पर कम निर्भरता होने के कारण, जब दूसरे बाजारों में अनिश्चितता होती है, तो भारत एक ज्यादा स्थिर विकल्प लगता है।