काली मिर्च की कीमतें इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। यह अभी 753 से 773 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है और जल्द ही 800 रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
इसका सीधा कारण यह है कि फिलहाल मांग आपूर्ति से कहीं ज्यादा है। उत्पादन कम होने से पिछले एक सप्ताह में ही इसकी कीमतें 13 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं।
उत्पादन घट कर 80,000 टन हुआ
अगले साल के लिए काली मिर्च का उत्पादन घटकर करीब 80,000 टन रह गया है, जबकि मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
सर्दियों के चलते मसाला बनाने वाली कंपनियों से काली मिर्च की मांग बढ़ गई है और घरेलू बाजार में इसकी कमी के कारण श्रीलंका से आयात भी ज्यादा होने लगा है।
सबरीमाला तीर्थयात्रा का मौसम शुरू होने से भी इसकी खरीद-बिक्री में काफी तेजी आई है, जिससे पहले से ही सीमित आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।