बिटकॉइन 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, 87,000 डॉलर के पार
बिटकॉइन जनवरी के बाद पहली बार 87,000 डॉलर (करीब 82.5 लाख रुपये) के आंकड़े को पार कर गया है, जो इसका 8 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है।
इस उछाल की वजह यह है कि बड़े निवेशक बिटकॉइन और स्पॉट एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में खूब पैसा लगा रहे हैं।
इसके साथ ही तेल की गिरती कीमतें और शॉर्ट बेट्स को कवर करने की अचानक लगी होड ने भी इस तेजी को और हवा दी है।
18 करोड़ डॉलर से ज्यादा के बिटकॉइन खरीदे
पिछले सप्ताह स्ट्रैटेजी और स्ट्राइव जैसे बड़े दिग्गजों ने 18 करोड़ डॉलर (करीब 1,700 करोड़ रुपये) से ज्यादा के बिटकॉइन खरीदे, जिससे इसकी कीमतें और ऊपर चढ़ने में मदद मिली।
केवल 24 घंटों के भीतर एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब रुपये) से ज्यादा की क्रिप्टो पोजीशंस खत्म हो गईं। अब जानकार इस बात पर नजर रख रहे हैं कि क्या बिटकॉइन 87,000 डॉलर के ऊपर अपनी स्थिति बनाए रख पाएगा। अगर, मांग ऐसे ही बनी रहती है तो इसकी अगली मंजिल 92,000 से 93,000 डॉलर (करीब 87-88 लाख रुपये) के बीच हो सकती है।