अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले फिसला बिटकॉइन
बिटकॉइन बुधवार (12 अगस्त) को पहले 63,200 डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) तक फिसला, फिर थोड़ा संभल गया और अब 63,739 डॉलर (करीब 60.55 लाख रुपये) के आस-पास टिका हुआ है।
पिछले एक दिन और एक सप्ताह में यह मामूली गिरावट है। अमेरिकी में महंगाई रिपोर्ट आने वाली है और तेल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबको चिंता है कि फेडरल रिजर्व आगे क्या कदम उठाएगा। इसी वजह से अभी बाजार में भरोसा डगमगाया हुआ है।
क्रिप्टो का कुल बाजार मूल्यांकन स्थिर
जानकारों के मुताबिक, बिटकॉइन को अच्छे मुनाफे के लिए 64,300 डॉलर (करीब 61 लाख रुपये) के पार जाना होगा। अगर, यह फिर से 63,200 डॉलर के नीचे फिसलता है तो यह 62,400 डॉलर (करीब 59 लाख रुपये) की ओर जा सकता है।
क्रिप्टो लिक्विडेशन कम हुए हैं क्योंकि व्यापारी सावधानी बरत रहे हैं। कुल क्रिप्टो बाजार मूल्यांकन 2,190 अरब डॉलर (करीब 2 लाख अरब रुपये) पर स्थिर है। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि अभी छोटे निवेश करें और जब तक बाजार स्थिर नहीं हो जाता तब तक इंतजार करें।