बायोकॉन की पेगफिलग्रैस्टिम बायोसिमिलर दवा को जापान में मिली मंजूरी
बिज़नेस
बायोकॉन बायोलॉजिक्स को जापान में पेगफिल्ग्रास्टिम बायोसिमिलर के लिए मंजूरी मिल गई है। यह दवा कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के बाद होने वाले संक्रमण से बचाने में मददगार है।
इस मंजूरी से जापान में बायोकॉन के बायोसिमिलर उत्पादों का पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है। साथ ही, अब जरूरतमंद लोगों के लिए इलाज के और भी सस्ते विकल्प उपलब्ध हो गए हैं।
सैंडोज KK करेगी दवा का वितरण
इस दवा को बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने विकसित किया है, वहीं ग्लोबल रेगुलेटरी पार्टनर्स जापान बायोकॉन की तरफ से मार्केटिंग ऑथराइजेशन होल्डर की भूमिका निभा रहा है।
सैंडोज KK इस दवा की एक्सक्लूसिव मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालेगा। इससे जापान में बायोकॉन के बायोसिमिलर उत्पादों के पोर्टफोलियो को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।