भारतीय वेंचर कैपिटल अब मुनाफा कमाने वाले स्टार्टअप्स में लगा रहे पैसा
भारत के वेंचर कैपिटल (VC) सेक्टर में बड़ा बदलाव होने वाला है। बेन एंड कंपनी का कहना है कि इस साल में निवेशक उन स्टार्टअप्स पर ज्यादा ध्यान देंगे, जो असल में कमाई कर रहे हैं और अच्छा-खासा मुनाफा दिखा रहे हैं। अब VCs केवल ग्रोथ के पीछे नहीं भागेंगे, बल्कि ऐसी कंपनियों में पैसा लगाएंगे, जिनके बिजनेस मॉडल मजबूत हों, स्थिर आमदनी हो और पैसा कमाने की साफ योजनाएं हों।
उनका मकसद होगा, टिकाऊ बिजनेस बनाना और सही समय पर समझदारी से बाहर निकलना।
इन क्षेत्रों के स्टार्टअप्स को मिल रही फंडिंग
बेन एंड कंपनी को यह भी उम्मीद है कि भारत में सौदे का सिलसिला नहीं रुकेगा, बल्कि स्थिर बना रहेगा। पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे स्टार्टअप्स के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) और सेकेंडरी सेल्स (दूसरे निवेशकों को शेयर बेचना) जैसे तरीके अभी भी बहुत अहम रहेंगे।
क्विक कॉमर्स जैसे क्षेत्रों को अपने डार्क स्टोर्स और डिलीवरी नेटवर्क बनाने के लिए पैसा मिल रहा है, वहीं सस्ती टेक्नोलॉजी और ग्रीन फाइनेंसिंग (पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं के लिए पैसा) की वजह से क्लीन एनर्जी का क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है।
भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था, जिसकी सकल घरलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ 7.5 फीसदी रहने का अनुमान है। इस अच्छे फंडिंग माहौल को बनाए रखने में काफी मदद कर रही है। भले ही दुनियाभर में कुछ चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।