बैंक ऑफ बड़ौदा की इस स्कीम में मिल रहा 7.4 फीसदी तक ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने हाल ही में बॉब गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह 555 दिन की एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है, जिसमें 7.4 फीसदी सालाना तक ब्याज मिल रहा है।
इसमें आप 3 करोड़ रुपये तक जमा कर सकते हैं। वर्तमान में बैंक एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, इसीलिए वे ग्राहकों को लुभाने के लिए ऐसे खास ऑफर पेश कर रहे हैं।
उम्र के हिसाब से मिलेगा ब्याज
इस स्कीम में ब्याज आपकी उम्र के हिसाब से तय होगा। आम ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.75 फीसदी है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा ,जबकि अति वरिष्ठ नागरिक (80 साल से ज्यादा उम्र) 7.35 फीसदी ब्याज का फायदा उठा सकते हैं।
अगर, आप समय से पहले पैसे नहीं निकालते तो 'नॉन-कॉलेबल' FD में थोड़ा और ज्यादा ब्याज मिल सकता है। FD कराना बहुत आसान है। आप BOB के ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी ब्रांच में जाकर इसे कर सकते हैं। खास बात यह है कि अगर, आपका बैंक में खाता नहीं भी है तो भी आप ऑनलाइन इस FD को बुक कर सकते हैं।