बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज की रेटिंग से एथर एनर्जी के शेयरों में बढ़त
एथर एनर्जी के शेयरों ने मंगलवार (22 सितंबर) को बढ़त दर्ज की। बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने कंपनी के शेयरों को 'खरीदने' की रेटिंग दी है, जिसके बाद इसके शेयर एक फीसदी ऊपर चढ़ गए।
बैंक ने एथर के लिए 1,900 रुपये का लक्ष्य भाव रखा है, जो इसके पिछले बंद भाव से करीब 20 फीसदी ज्यादा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में 16 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ अपनी खास पहचान बनाए हुए है।
16 विश्लेषकों ने भी पक्ष में दी राय
बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज का मानना है कि एथर के कोनार्क, EL और ऑरिक जैसे नए प्लेटफॉर्म बाजार में कंपनी की पहुंच बढ़ाएंगे और उसकी उत्पादन क्षमता में भी सुधार लाएंगे।
उनका यह भी कहना है कि EL प्लेटफॉर्म के चलते कंपनी की उत्पादन लागत में 10 फीसदी तक की कमी आ सकती है।
एथर को ट्रैक करने वाले सभी 16 विश्लेषकों ने इसे खरीदने की सलाह दी है। इस साल यह शेयर पहले ही 115 फीसदी ऊपर चढ़ चुका है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।