बंधन बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा मिलेगा फायदा
बिज़नेस
बंधन बैंक ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं, जो 15 जुलाई से लागू हो गई हैं। अगर, आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आपको 2 साल से लेकर 3 साल से कम अवधि वाली FD पर 7.95 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। दूसरी तरफ, बाकी सभी ग्राहकों को इसी अवधि के लिए 7.45 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। 5 साल से कम की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और सामान्य ग्राहकों को 7.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
बचत खाते पर मिलेगा 6.5 फीसदी ब्याज
बैंक 5 लाख रुपये से ज्यादा और 10 लाख रुपये तक के बचत खाते में जमा रकम पर भी 6.5 फीसदी ब्याज दे रहा है।
आप इन नई दरों पर FD आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इंटरनेट बैंकिंग या M-बंधन ऐप से घर बैठे ही ये FD बुक कर सकते हैं।