बजाज फिनसर्व स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए करेगी 2,000 करोड़ रुपये का निवेश
बजाज फिनसर्व ने हाल ही में फिनसर्व इंटेलिजेंस नाम से एक नई यूनिट की शुरुआत की है। यह यूनिट अगले 5 सालों में शुरुआती दौर की स्टार्टअप्स में 2,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी।
इस पहल का मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फिनटेक, साइबर सुरक्षा और कंज्यूमर टेक जैसे क्षेत्रों पर रहेगा। कंपनी इन स्टार्टअप्स के फाउंडर्स के साथ मिलकर नए कारोबार खड़ा करने पर भी जोर दे रही है।
IIT बॉम्बे के साथ की साझेदारी
अपनी पहुंच को और मजबूत बनाने के लिए फिनसर्व इंटेलिजेंस ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे के साथ मिलकर एक अनुसंधान केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र AI, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी और खुदरा क्षेत्र में उपभोक्ता अनुभवों को फिर से गढ़ने पर केंद्रित होगा।
यह पहल रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) में निजी निवेश को बढ़ावा देने की नीति आयोग की सोच के अनुरूप है।
बजाज फिनसर्व के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव बजाज ने कहा, "IIT बॉम्बे के साथ जुड़कर हम भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों और सबसे महत्वाकांक्षी संस्थापकों को उन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक मंच पर ला रहे हैं, जो एक अरब से अधिक भारतीयों के जीवन में मायने रखती हैं।"