एवेन्यूज AI का जून तिमाही में मुनाफा 45 फीसदी बढ़ा
एवेन्यूज AI ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल के मुकाबले मुनाफा 45 फीसदी बढकर 84.76 करोड़ रुपये हो गया है और आय दोगुनी होकर 2,680 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कंपनी के लिए वित्तीय वर्ष 2027 की शुरुआत बहुत शानदार रही है और इसी जोश में कंपनी ने अब सालाना राजस्व 13,000 करोड़ रुपये का बड़ा लक्ष्य रखा है।
पेमेंट्स और AI के क्षेत्र में की बड़ी शुरुआत
कंपनी डिजिटल पेमेंट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है। सीसीएवेन्यू को अमेरिका में फैलाने के साथ ही कंपनी रेडिफ के तकनीकी स्तर को भी बढा रही है।
इसके अलावा, एक AI आधारित ट्रांजैक्शन इंटेलिजेंस स्कोर (टिस्को) प्लेटफॉर्म भी तैयार किया जा रहा है। अपनी AI क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए न्यूरोमाइंड टेक्नोलॉजीज के साथ विलय की योजना भी बनाई गई है। सबसे अहम बात यह है कि कंपनी ने ऑनलाइन PSB लोंस में 7 फीसदी और रत्नाफिन कैपिटल में 2.50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है, जो भारत के बढते डिजिटल लेंडिंग बाजार में एक बड़े दावं की तरह है।