LOADING...
AI के कारण अब इस टेक कंपनी ने की 1,600 कर्मचारियों की छंटनी
एटलसियन ने की 1,600 कर्मचारियों की छंटनी

AI के कारण अब इस टेक कंपनी ने की 1,600 कर्मचारियों की छंटनी

Mar 12, 2026
12:56 pm

क्या है खबर?

सॉफ्टवेयर कंपनी एटलसियन ने बड़ी छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी करीब 10 प्रतिशत वर्कफोर्स को कम करेगी। इसका मतलब है कि लगभग 1,600 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। यह फैसला कंपनी के नए रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। एटलसियन का कहना है कि यह कदम कंपनी के भविष्य के निवेश की योजना से जुड़ा हुआ है।

निवेश

AI में ज्यादा निवेश करने की तैयारी

कंपनी के CEO माइक कैनन-ब्रूक्स ने कहा कि छंटनी का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में ज्यादा निवेश करना है। कंपनी चाहती है कि वह अपने AI प्रोजेक्ट्स पर खुद ज्यादा पैसा खर्च कर सके। इसके साथ ही एंटरप्राइज सेल्स को भी मजबूत बनाने की योजना है। कंपनी का कहना है कि इससे उसकी फाइनेंशियल स्थिति बेहतर होगी और आने वाले समय में नए AI प्रोडक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

दबाव

शेयरों में गिरावट से भी बढ़ा दबाव

एटलसियन के शेयरों में इस साल काफी गिरावट आई है। कंपनी का स्टॉक अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे चला गया है। कई निवेशक अब AI टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ने के कारण पारंपरिक सॉफ्टवेयर कंपनियों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि, छंटनी की खबर के बाद कंपनी के शेयरों में हल्की बढ़त भी देखी गई। इससे पता चलता है कि निवेशक कंपनी के नए प्लान को सकारात्मक नजर से देख रहे हैं।

Advertisement

काम

कंपनी AI टूल्स पर कर रही काम

एटलसियन इस समय अपने AI टूल्स को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है। कंपनी का रोवो नाम का AI टूल अब लाखों यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी का जीरा सॉफ्टवेयर भी काफी लोकप्रिय है, जिसका इस्तेमाल कई कंपनियां अपने काम को मैनेज करने के लिए करती हैं। कंपनी का मानना है कि AI और एंटरप्राइज सेवाओं पर फोकस करने से भविष्य में कारोबार को नई दिशा मिल सकती है।

Advertisement