स्नैपडील की मूल कंपनी 25 सितंबर को लॉन्च करेगी IPO, जानिए कितनी होगी शेयर की कीमत
स्नैपडील की मूल कंपनी ऐसवेक्टर अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) 25 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह IPO 29 सितंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा।
इसके एक शेयर की कीमत 30 से 32 रुपये तय की गई है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह इससे कुल 420 करोड़ रुपये की राशि जुटाए।
इनमें से 287 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके मिलेंगे और 133 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये जुटाए जाएंगे।
जुटाए गई राशि का कहां होगा इस्तेमाल?
इस IPO से मिलने वाली ज्यादातर रकम स्नैपडील अपने मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में लगाएगी। इसके तहत 132 करोड़ रुपये मार्केटिंग पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 50 करोड़ रुपये से अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने की योजना है।
भले ही ऐसवेक्टर को वित्त वर्ष 2026 में घाटा हुआ था, लेकिन उसकी कमाई में करीब 30 फीसदी का बड़ा उछाल देखा गया।
यह IPO खुदरा निवेशकों और बड़े संस्थानों दोनों के लिए खुला रहेगा। शेयरों की ट्रेडिंग 5 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है।