ASML का दूसरी तिमाही में मुनाफा 26 फीसदी बढ़ा
एडवांस्ड चिप्स बनाने वाली मशीन निर्माता डच कंपनी ASML ने 2026 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया।
कंपनी का शुद्ध मुनफा 26 फीसदी बढकर 2.9 अरब यूरो (करीब 300 अरब रुपये) हो गया और उसकी कुल कमाई भी 9.3 अरब यूरो (करीब 1,000 अरब रुपये) तक पहुंच गई, जो कंपनी की अपनी उम्मीदों से भी ज्यादा है। इस बेहतरीन प्रदर्शन की मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप्स की बढती मांग है।
AI की तेजी से ASML ने बढाया अपना लक्ष्य
इस सफलता के दम पर ASML ने पूरे साल के लिए अपनी कमाई का अनुमान बढा दिया है। अब कंपनी को 45 अरब यूरो (करीब 4,900 अरब रुपये) तक की कमाई की उम्मीद है, जबकि पहले यह अनुमान 36 से 40 अरब यूरो (करीब 3,900-4,300 अरब रुपये) के बीच था।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) क्रिस्टोफ फूक्वेट का कहना है कि AI में हो रहे निवेश की वजह से उनकी हाई-टेक मशीनों के ऑर्डर बढ रहे हैं। एक तरफ जहां कंपनी का कारोबार तेजी से बढ रहा है, वहीं दूसरी ओर, ASML को कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड रहा है।
इनमें अमेरिका द्वारा लगाए गए निर्यात प्रतिबंध शामिल हैं, जिनसे चीन में उसकी बिक्री धीमी हो सकती है, लेकिन पूरी दुनिया में AI क्रांति को चलाने के लिए इसकी टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी बनी हुई है।