अर्दी इंडस्ट्रीज के IPO की कीमत 50-53 रुपये के बीच तय
बिज़नेस
अर्दी इंडस्ट्रीज जल्द ही अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने वाली है। कंपनी ने अपने शेयरों की कीमत 50 से 53 रुपये तय की है। इन शेयरों का फेस वैल्यू 2 रुपये है।
आम लोग 5 से 7 अगस्त के बीच IPO के लिए आवेदन कर सकते हैं। एंकर निवेशकों के लिए यह प्रक्रिया एक दिन पहले, यानि 4 अगस्त से शुरू हो जाएगी।
सबसे ज्यादा QIB को मिलेंगे शेयर
शेयरों को अलग-अलग तरह के निवेशकों के लिए बांटा गया है। इसमें 50 फीसदी तक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए रखा गया है।
दूसरी तरफ, गैर-संस्थागत निवेशक (NII) के लिए कम से कम 15 फीसदी हिस्सा है और खुदरा निवेशकों के लिए भी कम से कम 35 फीसदी शेयर सुरक्षित हैं।
अगर, आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो आपको कम से कम एक लॉट खरीदना होगा। एक लॉट में 281 शेयर हैं।