Page Loader
ऐपल चीन से पहले भारत में करेगी आईफोन 17 का निर्माण, पहली बार हुआ ऐसा
ऐपल आईफोन 17 का उत्पादन सबसे पहले भारत में होगा (तस्वीर: एक्स/@VivekSi85847001)

ऐपल चीन से पहले भारत में करेगी आईफोन 17 का निर्माण, पहली बार हुआ ऐसा

Nov 02, 2023
12:27 pm

क्या है खबर?

अमेरिका की टेक कंपनी ऐपल अपने आगामी आईफोन 17 का निर्माण सबसे पहले भारत के कारखानों में शुरू करेगी। यह पहली बार है जब कंपनी चीन के बाहर सबसे पहले अपने फोन के निर्माण कर रही है। यह वैश्विक उत्पादन पटल पर भारत के महत्त्व को भी दर्शाता है। इसके लिए कंपनी ने मानक आईफोन 17 को इसलिए चुना है, क्योंकि इसका डिजाइन विकास कम जटिल माना जा रहा है, जिससे बदलाव का जोखिम कम रहेगा।

NPI

2025 के मध्य में होगा NPI लॉन्च 

विश्लेषक और ऐपल से जुड़ी बातों के विशेषज्ञ मिंग-ची कुओ के अनुसार, ऐपल आईफोन 17 के लिए नया उत्पाद परिचय (NPI) 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाला है। यह चीनी कारखानों की बजाय भारत के लिए पेश होगा। इसके अलावा, ऐपल ने भारतीय कंपनी टाटा को आईफोन बनाने के लिए चुना है। दरअसल, इसके लिए टाटा ने पहले भारत में विस्ट्रॉन की आईफोन उत्पादन असेंबली का अधिग्रहण किया था।

निर्यात 

2024 तक भारत से निर्यात में होगा और इजाफा 

अन्तरराष्ट्रीय बाजारों के लिए आईफोन के उत्पादन में बदलाव यह भी हुआ है कि अब ऐपल के प्रतिष्ठित उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा भारत में बनाया जा रहा है। मिंग-ची कुओ का कहना है कि इस साल आईफोन निर्यात में भारत की हिस्सेदारी लगभग 12-14 प्रतिशत है। यह आंकड़ा भारतीय कारखानों की क्षमता पर ऐपल की निर्भरता को दर्शाता है। इसी गति से उत्पादन होता रहा तो यह आंकड़ा 2024 तक 20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।