ऐपल फिर बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया को पीछे छोड़ा
ऐपल ने एनवीडिया को पीछे छोड़कर एक बार फिर दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसका बाजार पूंजीकरण 5,030 अरब डॉलर (करीब 4.7 लाख अरब रुपये) हो गया है।
दोनों बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों की कीमतों में कमी आई, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आईफोन निर्माता ने जिस तरह से समझदारी से पैसे लगाए और इसी की बदौलत वह जुलाई के बाद पहली बार एनवीडिया से आगे निकल पाई।
AI पर हो रहे खर्च से निवेशकों में चिंता
AI में हो रही जबरदस्त फंडिंग से निवेशक थोड़े घबराए हुए हैं। यही वजह है कि अमेजन, इंटेल और अल्फाबेट जैसी कंपनियों के शेयर उनकी हालिया कमाई रिपोर्ट के बाद नीचे आ गए। कोरवीव जैसी बड़ी AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियां भी अपने शेयरों में गिरावट देख रही हैं।
ऐसे समय में नई तकनीक पर ऐपल का सतर्कता से किया गया खर्च उसके लिए अच्छा साबित हुआ है। इसी के चलते वह अपनी बादशाहत बरकरार रख पाई है, जबकि दूसरी कंपनियां अभी भी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही हैं।