ANZ प्रमुख ने AI के कारण बैंक में नौकरियां जाने की दी चेतावनी
ANZ ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नूनो माटोस ने एक अहम बात बताई है। उन्होंने कहा है कि बैंक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से कुछ नौकरियां जा सकती हैं।
सिडनी में एक सम्मेलन में बोलते हुए माटोस ने बताया कि AI भले ही बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और कमाल के काम कर सकता है, लेकिन यह बैंक के 40,000 कर्मचारियों के लिए नई अनिश्चितताएं भी लेकर आएगा।
AI के लिए सुरक्षा उपाय अपनाने पर जोर
माटोस अकेले नहीं हैं, जिन्होंने ऐसी चिंता जताई है। एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गजभी AI को जल्दबाजी में अपनाने के खतरों के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।
माटोस मानते हैं कि AI से तकनीक और बेहतर चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में बहुत फायदे होंगे, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बैंकों को मजबूत सुरक्षा उपाय अपनाने होंगे, ताकि उनकी टीमों और पूरे समाज के लिए कोई अप्रत्याशित समस्या न खड़ी हो जाए।