एनु प्रोजेक्ट्स का 175 करोड़ रुपये का IPO निवेशकों के लिए खुला
इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी एनु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) मंगलवार (25 अगस्त) को पेश किया गया।
कंपनी का मकसद इस IPO से 175.06 करोड़ रुपये जुटाना है। इसके शेयर का दाम 94 से 99 रुपये के बीच तय किया गया है। अगर, आप इसमें निवेश करना चाहते हैं तो कम से कम 151 शेयर खरीदने होंगे। यह IPO 28 अगस्त को बंद हो जाएगा, इसलिए निवेश के लिए आपके पास बस कुछ ही दिन हैं।
IPO को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय
जुटाए गए ज्यादातर पैसों से कंपनी अपने रोजमर्रा के काम पूरे करेगी और नए उपकरण खरीदेगी। इसमें से 115 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए रखे गए हैं, जबकि 15.4 करोड़ रुपये मशीनरी खरीदने पर खर्च होंगे।
इस IPO पर बाजार विशेषज्ञों की राय थोड़ी अलग-अलग है। आनंद राठी ने इसे लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दी है, वहीं SBI सिक्योरिटीज ने सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बताया है कि कंपनी की सरकारी ठेकों पर बहुत ज्यादा निर्भरता और नकद प्रवाह का मुश्किल चक्र कुछ जोखिम हो सकते हैं।