एंथ्रोपिक एक ऐतिहासिक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी में है। इसका मूल्य 1,330 अरब डॉलर (करीब 1.25 लाख अरब रुपये) तक पहुंच सकता है, जिससे यह अब तक के सबसे बड़े IPOs में से एक बन जाएगी।
अभी कंपनी का मूल्यांकन 965 अरब डॉलर (करीब 91,000 अरब रुपये) आंका गया है।
क्लाउड निर्माता ने 300 से ज्यादा बड़े निवेशकों को अपनी ओर खींचा है, जिनमें नामी वेंचर कैपिटलिस्ट, दुनियाभर की बड़ी कंपनियां और सॉवरेन वेल्थ फंड शामिल हैं।
शुरुआत में मिला था 12.4 करोड़ डॉलर का निवेश
एंथ्रोपिक ने 2021 में अपनी पूंजी जुटाने की शुरुआत की थी। तब स्काइप के इंजीनियर जान तालिन की अगुवाई में कंपनी ने 12.4 करोड़ डॉलर जुटाए थे। अगले साल FTX के तत्कालीनमुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम बैंकमैन-फ्राइड से उन्हें 58 करोड़ डॉलर मिले। इसी साल मई में अमेजन ने इसमें 5 अरब डॉलर का बड़ा निवेश किया। इस निवेश के बाद एंथ्रोपिक की वार्षिक अनुमानित आय सीरीज-H के समय के 47 अरब डॉलर से बढ़कर अक्टूबर के अंत तक करीब 81 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अपनी आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक और बड़े निवेशकों के तगड़े समर्थन के दम पर एंथ्रोपिक अपने इस बड़े IPO के बाद भी आगे बढ़ती रहेगी, ऐसा दिख रहा है।