Page Loader
अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के पास है लेम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी लग्जरी कारें, जानिए संपत्ति
जय अनमोल अंबानी का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anmol.a.ambani)

अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल के पास है लेम्बोर्गिनी गैलार्डो जैसी लग्जरी कारें, जानिए संपत्ति

Jul 17, 2023
04:20 pm

क्या है खबर?

रिलायंस समूह के सदस्य जय अनमोल अंबानी अरबपति अनिल अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1991 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के वारविक बिजनेस स्कूल से विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही 18 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस म्यूचुअल फंड में इंटर्नशिप शुरू की। इसके बाद 2014 में वह रिलायंस म्यूचुअल फंड में शामिल हो गए।

संपत्ति

जय अनमोल अंबानी की संपत्ति

अनमोल को सितंबर, 2017 में रिलायंस कैपिटल का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया और 2018 में वह रिलायंस निप्पॉन और रिलायंस होम के बोर्ड में शामिल हो गए। रिलायंस समूह में अनमोल के शामिल होने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इनके पास रोल्स-रॉयस फैंटम और लेम्बोर्गिनी गैलार्डो कार है, जिनकी कीमत 5 करोड़ रुपये के आसपास है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनमोल की अनुमानित संपत्ति 270 अरब रुपये से अधिक है।