वेदांता की 4 नई कंपनियां कल शेयर बाजार में होंगी सूचीबद्ध
बिज़नेस
वेदांता को 4 कंपनियों में बांटा जा रहा है। ये नई कंपनियां- वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, और वेदांता आयरन एंड स्टील हैं। इन कंपनियों की लिस्टिंग सोमवार (15 जून) को होगी।
कंपनी के संस्थापक अनिल अग्रवाल के इस कदम का मुख्य मकसद चीजों को आसान बनाना और शेयरधारकों का फायदा बढ़ाना है। मौजूदा शेयरधारकों को इन नई कंपनियों में एक तय अनुपात में शेयर दिए गए हैं।
कंपनियां अलग-अलग काम पर देंगी ध्यान
अब हर नई कंपनी अपने खास काम पर पूरी तरह ध्यान दे पाएगी। इसमें एल्युमिनियम का उत्पादन, ऑयल एंड गैस की खोज और उनका उत्पादन, बिजली बनाना या फिर आयरन ओर और स्टील से जुड़े परिचालन शामिल हैं। इस बंटवारे से निवेशकों को साफ विकल्प मिलेंगे और हर बिजनेस को अपने क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।