Page Loader
आनंद महिंद्रा ने 100 देशों तक फैलाया अपना व्यवसाय, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति 
आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई, 1955 को मुंबई में हुआ था (तस्वीर: फ्लिकर)

आनंद महिंद्रा ने 100 देशों तक फैलाया अपना व्यवसाय, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति 

Mar 02, 2023
06:00 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा समूह के मालिक आनंद महिंद्रा भारत के सबसे प्रसिद्ध और चर्चित उद्योगपतियों में से एक है। उनका जन्म 1 मई, 1955 को मुंबई में एक संपन्न व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका जाकर स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। महिंद्रा ने वर्ष 1981 में व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा। आज महिंद्रा समूह दुनिया के 100 देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

संपत्ति

आनंद महिंद्रा का घर और संपत्ति 

आनंद महिंद्रा अपनी पत्नी अनुराधा महिंद्रा और अपने बच्चों के साथ मुंबई स्थित आलीशान घर में रहते हैं। महिंद्रा ने इस घर को साल 2012 में खरीदा था और इसकी कीमत लगभग 273 करोड़ रुपये पर बताई जाती है। उनके पास लग्जरी कारों का लंबा कलेक्शन है, जिसमें रोल्स रॉयस, जगुआर, मर्सिडीज-बेंज और अन्य कारें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा की कुल संपत्ति लगभग 174 अरब रुपये है।