अमित शाह ने गुजरात में लॉन्च की भारत टैक्सी, अब ड्राइवर ही होंगे गाड़ी के मालिक
बिज़नेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी की शुरुआत की है। यह देश का पहला ऐसा राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें ड्राइवर ही अपनी गाड़ियों के मालिक होते हैं।
गुजरात के 14 बड़े शहरों से इसकी शुरुआत हुई है और जल्द ही यह पूरे राज्य में फैल जाएगी। इस प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को अपनी सेवा पर ज्यादा नियंत्रण देना और टैक्सियों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
भारत टैक्सी को बताया मोबिलिटी के लिए अहम
गृहमंत्री शाह ने भारत टैक्सी को देश के मोबिलिटी क्षेत्र में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा, "टैक्सियों की जरूरत आम हो गई है और हर घर तक पहुंच गई है।"