जेपी मॉर्गन प्रमुख ने टाटा बोर्ड में बगावत को लेकर दी चेतावनी
जेपी मॉर्गन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेमी डिमोन ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का खुलकर समर्थन किया है।
दरअसल, कंपनी इस वक्त गवर्नेंस संकट से जूझ रही है। जब टाटा संस के बोर्ड ने टाटा ट्रस्ट्स के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसमें कंपनी को सार्वजनिक करने और चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने की बात थी, तभी डिमोन ने उनकी लीडरशिप की तारीफ की।
उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि इन विवादों की वजह से वैश्विक निवेशक यहां पैसा लगाने से पहले शायद कई बार सोचेंगे।
निवेशकों को लुभाने के लिए पारदर्शिता पर दिया जोर
डिमोन ने जोर देकर कहा कि साफ नियम और पारदर्शिता महज दिखावटी शब्द नहीं हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने के लिए ये बहुत जरूरी हैं।
उन्होंने इकॉनोमिक टाइम्स से बात करते हुए साफ शब्दों में कहा, "अगर, मैं सरकार होता तो मुझे चिंता होती कि इस तरह का विवाद विदेशी निवेश को रोक सकता है।"
बोर्ड के इन कदमों को बगावत बताया जा रहा है। इस पर डिमोन ने कहा कि वैश्विक पूंजी को आकर्षित करने के लिए सार्वजनिक पारदर्शिता और एक जैसे शासन के मानदंड बेहद अहम हैं।