क्यों भारतीय AI स्टार्टअप्स में बढ़ रही अमेरिकी निवेशकों की रुचि?
पिछले कुछ समय से भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप्स पर अमेरिकी निवेशकों का ध्यान और निवेश दोनों तेजी से बढे हैं।
जबरदस्त मुनाफे की उम्मीद, AI मिशन और 'मेक फोर द वर्ल्ड' जैसे सरकारी कदमों की वजह से भारतीय टेक विदेश में काफी आकर्षक लग रहा है।
बेंगलुरु की कंपनी एजेंटिक यूनिवर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अनिरुद्ध अरुण का कहना है कि अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय संस्थापक सैन फ्रांसिस्को में अपने विचारों को बेहतर तरीके से पेश कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि वैश्विक निवेशक भारत के अगले बड़े AI आविष्कार पर लगातार नजर रख रहे हैं।
90 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
बैंकों और बीमा कंपनियों के लिए AI टूल्स बनाने वाली एजेंटिक यूनिवर्स बढती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए एक करोड़ डॉलर (करीब 90 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
खास बात यह है कि इस कंपनी ने 2023 में सिर्फ 1.65 लाख डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये ) के छोटे निवेश से शुरुआत की थी और आज इतनी तेजी से तरक्की कर चुकी है।
CEO अरुण ने बताया कि भारतीय स्टार्टअप और सिलिकॉन वैली के निवेशकों के बीच साझेदारी लगातार बढ़ रही है। यह साफ दर्शाता है कि वैश्विक AI की दौड़ में भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।