रोजगार रिपोर्ट और ब्रॉडकॉम के नतीजों पर वॉल स्ट्रीट की नजर
वॉल स्ट्रीट के लिए यह सप्ताह बेहद खास है, क्योंकि सभी की निगाहें 5 जून को आने वाली अमेरिका की रोजगार रिपोर्ट और ब्रॉडकॉम की कमाई पर टिकी हुई हैं।
इस साल S&P 500 और नैस्डैक में 10 और 16 फीसदी की बड़ी उछाल देखी गई है, जिसका मुख्य कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित टेक शेयरों की तेजी है।
हालांकि, बढ़ती महंगाई और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका इस तेजी को थाम सकती है, इसलिए इन आंकड़ों पर सबकी खास नजर रहेगी।
बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी पर रहने की उम्मीद
अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि मई के महीने में बेरोजगारी दर 4.3 फीसदी पर बरकरार रहेगी और लगभग 85,000 नए रोजगार सृजित होंगे। अगर, रोजगार के आंकड़े मजबूत रहे तो इसका मतलब हो सकता है कि महंगाई की चिंताएं और बढ़ जाएंगी, वहीं कमजोर आंकड़े ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं को कम कर सकते हैं।
ब्रॉडकॉम के नतीजे भी काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। कंपनी के शेयर में पहले ही 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा चुकी है। अगर, नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे तो यह उस टेक सेक्टर को झकझोर सकता है, जो बाजार में मौजूदा तेजी की मुख्य वजह है।