टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बाजार में मचा हाहाकार
बुधवार (12 अगस्त) को शेयर बाजlर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 541.12 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 168.20 अंक नीचे फिसल गया।
इस गिरावट की मुख्य वजह कच्चे तेल के बढ़ते दाम और टाटा संस में नेतृत्व को लेकर चल रही उथल-पुथल थी, जिसने निवेशकों को काफी परेशान किया।
इसके अलावा, अमेरिकी महंगाई के आंकड़े भी जल्द ही जारी होने वाले थे, जिससे बाजlर में दबाव और बढ़ गया।
इन कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त गिरावट
बाजार में आई इस गिरावट से टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दिग्गज IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 4 फीसदी तक गिर गए, वहीं टाटा मोटर्स PV और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयरों में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर करीब 10 फीसदी तक टूट गए, जिसकी वजह कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुधीर सीतापति के इस्तीफा देना है।
हालांकि, इन सबके बीच कुछ अच्छी खबर भी थी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों ने एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की, जो दिखाता है कि बाजार के दबाव में भी कुछ सेक्टर अपनी मजबूती बनाए हुए थे।