भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 1.52 लाख रुपये, चांदी में भी आया उछाल
इस सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ीं। सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1.52 लाख रुपये पर पहुंच गया, वहीं चांदी 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
भारत में जहां कीमतें ऊपर चढ़ीं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव थोड़े फिसल गए। असल में, अमेरिका के कमजोर नौकरी के आंकड़ों के बाद वैश्विक स्तर पर आई तेजी के बाद अब यह गिरावट देखने को मिली है।
इस कारण सोना बना सुरक्षित निवेश विकल्प
सोने की मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका का फेड रिजर्व ब्याज दरों को जल्द नहीं बढ़ाएगा।
इसकी बड़ी वजह अमेरिका के हालिया नौकरी के आंकड़े हैं, जो उम्मीद से काफी कमजोर दर्ज किए गए। इसके साथ ही, अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं, जिससे बाजार में बड़ी हलचल हो सकती है।
इसके अलावा, ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आस-पास चल रहे भू-राजनीतिक तनाव के कारण भी लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।