बिटकॉइन बिकवाली के बाद एक फीसदी संभलकर 78,500 डॉलर के पार
बिटकॉइन ने हाल ही में थोड़ी वापसी की है। 6 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद यह 1.09 फीसदी बढ़कर 78,542 डॉलर (करीब 74.5 लाख रुपये) के करीब आ गया है।
हालांकि, अभी भी यह पूरी तरह से संभला नहीं है और पिछले सप्ताह के मुकाबले अभी भी एक फीसदी नीचे बना हुआ है। पिछले सप्ताह अमेरिकी स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से करीब 20.20 करोड़ डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) की शुद्ध निकासी हुई, जिसके कारण बाजार में अभी भी थोड़ी घबराहट बनी हुई है।
रिकवरी के लिए पार करना होगा यह स्तर
बिटकॉइन को अगर, सच में उबरना है तो इसे पहले 79,200 डॉलर (करीब 75 लाख रुपये) का स्तर पार करना होगा और फिर 80,300 से 80,900 डॉलर (करीब 76-76.5 लाख रुपये) की बाधा को भी तोड़ना होगा।
डेल्टा एक्सचेंज की शोध विश्लेषक रिया सहगल बताती हैं कि ETF की मांग और ट्रेजरी यील्ड में हो रहे बदलाव जल्द ही बड़ा असर दिखा सकते हैं।
दूसरी तरफ, वजीरएक्स के संस्थापक निश्चल शेट्टी सभी को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आर्थिक अपडेट्स पर बारीकी से नजर रखें और जब तक हालात अनिश्चित हैं, तब तक जोखिम भरे कदम उठाने से बचें।