अमेजन ने दी यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने की चेतावनी, भूलकर भी न करें यह गलती
क्या है खबर?
अमेजन यूजर्स को कुछ खरीदारी व्यवहारों से उनके अकाउंट ब्लॉक होने का खतरा होने की चेतावनी मैसेज दे रही है। यह मैसेज कुछ ग्राहकों के लिए रिटर्न प्रक्रिया के दौरान दिखाई देता है। इसमें स्पष्ट रूप से बताया जाता है कि रिटर्न, कैंसलेशन और रिफंड का बार-बार दुरुपयोग करने पर अकाउंट से संबंधित कार्रवाई की जा सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इससे बचने के लिए यूजर्स को अनावश्यक रिटर्न और कैंसलेशन से बचने की सलाह दी है।
गलती
ऐसे यूजर्स पर है कंपनी की नजर
अमेजन सबसे ज्यादा अत्यधिक या अनियमित रिटर्न व्यवहार पर दे रही है। इसमें बार-बार सामान लौटाना, शिपिंग के बाद ऑर्डर रद्द करना, डिलीवरी लेने से इनकार करना और गैर-वापसी योग्य उत्पादों के लिए रिफंड का अनुरोध करना शामिल है। कंपनी के सिस्टम किसी एक मामले को लेकर नहीं, बल्कि समय के साथ व्यवहार को ट्रैक करते हैं। नियमित रूप से एक ही उत्पाद के कई प्रकार ऑर्डर करने वाले और उनमें से अधिकांश को वापस करने वालों उसकी नजर रहेगी।
कार्रवाई
गलती करने पर हो सकती है यह कार्रवाई
यह अलर्ट रिटर्न का कारण चुनने से पहले भी दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि यह चेतावनी केवल वर्तमान रिटर्न पर आधारित नहीं है, बल्कि अकाउंट की पिछली गतिविधियों पर भी आधारित है। इसके बाद भी ग्राहक का ऐसा व्यवहार जारी रहता है, तो रिटर्न की सुविधा प्रतिबंधित, रिफंड सीमित करना या अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। इससे ऑर्डर, रिफंड, अमेजन पे बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और प्राइम, म्यूजिक जैसी अन्य सेवाओं तक पहुंच समाप्त हो सकती है।
नुकसान
रिटर्न आदत से कंपनी को हो रहा नुकसान
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए रिटर्न एक बड़ी लागत होती है। प्रत्येक रिटर्न में लॉजिस्टिक्स, गुणवत्ता जांच, रीपैकेजिंग, पुनर्विक्रय में नुकसान या निपटान जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। अमेजन के लिए रिटर्न नीतियों का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग परिचालन लागत बढ़ाता है और प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओं को प्रभावित करता है। यह चेतावनी दर्शाती है कि नीति अनुपालन को प्राथमिकता दे रहा है और ग्राहकों की रिटर्न करने की आदत को कम कर रहा है।