अमेजन ने हेराफेरी और बढ़ते खर्च को देखते हुए किरोरैंक सिस्टम किया बंद
अमेजन ने अपना किरोरैंक सिस्टम बंद कर दिया है। यह सिस्टम कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के उपयोग के आधार पर रैंक करता था। कुछ कर्मचारियों ने इस सिस्टम का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया था।
वे सिर्फ लीडरबोर्ड पर अपनी जगह बनाने के लिए जरूरत से ज्यादा AI का इस्तेमाल करने लगे थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डेव ट्रेडवेल ने कहा कि किरोरैंक की शुरुआत अच्छी सोच के साथ की गई थी, लेकिन अंत में इसने खर्च बढ़ा दिया और इसलिए इसे खत्म कर दिया गया।
नॉर्मलाइज्ड डिप्लॉयमेंट्स मीट्रिक अपनाया
अब अमेजन 'नॉर्मलाइज्ड डिप्लॉयमेंट्स' नाम का एक नया मीट्रिक इस्तेमाल कर रहा है। यह मीट्रिक इस बात पर गौर करता है कि AI सच में कोई काम कर पा रहा है या नहीं।
कंपनी ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब उसे AI इंफ्रास्ट्रक्चर के भारी बिलों का सामना करना पड़ रहा है। खर्चों को काबू में रखने के लिए कंपनी कहीं और भी कटौती कर रही है, जिसमें छंटनी भी शामिल है।