भारत में अमेजन की ऑटोमेशन से डिलीवरी होगी और भी तेज
अमेजन भारत में अपने ऑटोमेशन को बढ़ा रहा है। इसके लिए स्कैन, लेबल, अप्लाई, मेनिफेस्ट (SLAM) लेबलर जैसे सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये सिस्टम पैकेजों को अपने आप स्कैन करके उन पर लेबल लगाते हैं। अमेजन रोबोटिक्स के मुख्य टैकनोलजिस्ट
टाय ब्रैडी का कहना है कि इस अपग्रेड से डिलीवरी ज्यादा तेज और सुविधाजनक होंगी और सामान का प्रबंधन भी बेहतर तरीके से हो पाएगा।
यह सब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के भारत में किए गए बड़े निवेश का हिस्सा है। कंपनी ने देश में पहले ही 40 अरब डॉलर (करीब 3,800 अरब रुपये) का निवेश किया है और 2030 तक 35 अरब डॉलर (करीब 3,300 अरब रुपये) का अतिरिक्त निवेश करने का वादा भी किया है।
भारत में प्रोटियस रोबोट लाने की अभी नहीं योजना
कंपनी के प्रोटियस जैसे रोबोट अभी अमेरिका के वेयरहाउस में काम कर रहे हैं और जल्द ही यूरोप भी भेजे जाएंगे, लेकिन भारत में इन्हें तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं है।
ब्रैडी ने यह भी बताया कि अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समाधानों को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाए रखने पर खास ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान इस बात पर है कि जब ये प्रौद्योगिकियां पूरी दुनिया की आपूर्ति श्रृंखलाओं का हिस्सा बनें तो वे सुरक्षित और इनोवेटिव बनी रहें।"