अमेजन ने डिलीवरी में तेजी लाने के लिए किया 2,800 करोड़ रुपये का निवेश
अमेजन भारत में अपने कामकाज को और भी तेज करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, 6 सॉर्ट सेंटर और 150 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन शुरू करने वाली है।
इस पर 2,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया जाएगा, जिसका मकसद त्योहारी सीजन से ठीक पहले ग्राहकों तक सामान की डिलीवरी और भी तेजी और आसानी से पहुंचाना।
इन सुधारों के साथ ही अमेजन की स्टोरेज क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.40 करोड़ क्यूबिक फीट तक पहुंच जाएगी।
इन 6 शहरों में होंगे नए सॉर्ट सेंटर
ये नए सॉर्ट सेंटर चिकबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में शुरू किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 7 फुलफिलमेंट सेंटर मेट्रो शहरों से बाहर बनाए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनके ऑर्डर समय पर पहुंच सकें।
इन सभी कदमों का मुख्य लक्ष्य त्योहारी सीजन में खरीदारी की बढ़ती मांग को पूरा करना और पूरे देश में ग्राहकों तक पार्सल और भी तेजी से पहुंचाना है।