अमेजन की 10वीं सालगिरह पर सेल में उत्पादों पर मिलेगी बंपर छूट
अमेजन अपनी प्राइम सर्विस की 10वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर 4 से 6 जुलाई तक एक बड़ा सेल लगाया जा रहा है। ग्राहकों को इसमें कई शानदार डील्स, नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और कुछ नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित शॉपिंग टूल्स मिलेंगे। कंपनी अपनी सालाना प्राइम सदस्यता पर 500 रुपये की छूट भी दे रही है।
खास डिवाइसेज सेल में शामिल
इस सेल में कुछ खास डिवाइसेज लॉन्च होंगे। इनमें सैमसंग गैलेक्सी M47 5G, दमदार बैटरी वाला वनप्लस N6 और डेल एलियनवेयर 15 जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
खरीदारी को आसान बनाने के लिए AI असिस्टेंट रूफस और लेंस मौजूद रहेंगे। रूफस आपकी पसंद के हिसाब से उत्पाद सुझाएगा, वहीं लेंस की मदद से आप फोटो खींचकर भी मनचाही चीजें खोज पाएंगे।
इसके साथ ही, अमेजन पे और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को भुगतान के कई आसान विकल्प भी दिए जाएंगे।
अगर, आप सिर्फ शॉपिंग के फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं तो प्राइम सदस्यता सिर्फ 299 रुपये सालाना में भी उपलब्ध है। इस तरह, यह सेल हर बजट के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है।