Page Loader
अमेजन समेत इन बड़ी कंपनियों ने इस महीने की कर्मचारियों की छंटनी
अमेजन ने जनवरी में भी 18,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी

अमेजन समेत इन बड़ी कंपनियों ने इस महीने की कर्मचारियों की छंटनी

Mar 21, 2023
10:27 am

क्या है खबर?

मेटा के बाद अमेजन ने भी इस महीने अपने दूसरे दौर की छंटनी की घोषणा की है और इस बार कंपनी लगभग 9,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। कंपनी के CEO एंडी जेसी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि छंटनी का अगला दौर प्रमुख रूप से AWS, PXT, एडवरटाइजिंग और ट्विच के कर्मचारियों को प्रभावित करेगा। बता दें, इसी साल जनवरी में अपने खर्च में कटौती करने के लिए कंपनी ने 18,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

अन्य कम्पनियां

इस महीने इन बड़ी कंपनियों ने की छंटनी

अमेजन से पहले इस महीने फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। कंपनी ने मानव संसाधन (HR) और भर्ती टीमों से अपने कर्मचारियों को बाहर करना शुरू भी कर दिया है। मेटा और अमेजन के अलावा इस महीने टेक दिग्गज विप्रो ने भी अमेरिका में लगभग 120 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। पिछले महीने विप्रो ने हियरिंग में भी 50 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की थी।